बोलेरो की टक्कर से युवक गंभीर, चालक मौके से फरार
बलरामपुर, मई 17 -- बलरामपुर, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ललिया थाना क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर खुर्द निवासी बसन्त कुमार वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मेरे चाचा अखिलेश कुमार 7 मई रात करीब 10 से 10:30 बजे के बीच एक बारात समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जब वे भारत ट्रेडर्स हरिहरगंज के सामने पहुंचे, तभी बलरामपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक अज्ञात बोलेरो ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। घटना के दौरान घायल चाचा का मोबाइल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.