मुरादाबाद, अप्रैल 5 -- सिरसी रोड पर तेज रफ्तार बोलेरो कार ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी , जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे। हादसे में टेंपो में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक युवक के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जनपद संभल के थाना असमोली के गांव मुबारकपुर बंद निवासी असगर ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसका बेटा 1 अप्रैल को अपनी तहेरी बहन की शादी में बनियाठेर गया था, जहां से परिवार के साथ टेंपो में वापस घर आ रहा था। सिरसी रोड पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो कार ने टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें उसके बेटे फरमान के साथ उसकी पत्नी जरीना, बेटी सना, हसन और उसका दूसरा बेटा अकबर अली भी टक्कर लगने से घायल हो गए। मौके पर उसके बेटे फरमान की मौत हो गई,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.