प्रयागराज, मार्च 29 -- थरवई, हिन्दुस्तान संवाद। थरवई थानाक्षेत्र में रविवार शाम बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हुए हैं। हादसा ख्योराजपुर गांव के सामने हुआ। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे। घायलों का इलाज बनी सीएचसी में चल रहा है।मऊआइमा के सिसई सिपाह गांव निवासी 18 वर्षीय विकास गौतम उर्फ लोदी पुत्र राम लखन अपने परिवार के 19 वर्षीय मनीष कुमार और कांशीराम आवास योजना फाफामऊ के रहने वाले दोस्त 17 वर्षीय नितिन के साथ बाइक में पेट्रोल डलवाने सहसों गया था। बाइक में पेट्रोल भराकर लौटते समय शाम करीब चार बजे ख्योराजपुर गांव के पास सामने से आई तेज रफ्तार बोलेरो ने इनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। टक्कर के बाद सड़क पर घिसटने से बाइक में आग लग गई।मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.