प्रयागराज, अप्रैल 6 -- प्रयागराज, संवाददाता। तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से स्कूटी सवार मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। महिला के अधिवक्ता भाई ने कीडगंज थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।हाईकोर्ट के अधिवक्ता विवेक सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दो अप्रैल को उनकी बहन 30 वर्षीय स्वाती सिंह आर्या अपने बेटे 12 वर्षीय गौरव सिंह के साथ बड़े हनुमान मंदिर से दर्शन कर स्कूटी से घर लौट रहे थे। काली मार्ग स्थित हिरन चौराहे के पास पीछे से आ रही बोलेरो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए। उनके सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि दुर्घटना के बाद चालक भागने की कोशिश कर रहा था लेकिन राहगीरों ने रोक लिया और उसकी गाड़ी से घायल मां-बेटे को अस्पताल ले गए। अस्पताल पहुंचने के बाद चालक गाड़ी लेकर भाग गया।

हिंदी ...