बोलेरो की टक्कर से बुजुर्ग की गई जान
बांदा, मई 15 -- बांदा। बेटी की ससुराल जाने के लिए वाहन का इतंजार कर रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन समेत चालक मोके से फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गिरवां थाना क्षेत्र के मुरवां गांव निवासी रामशरन ने बताया कि उसका 75वर्षीय पिता शुक्रवार की दोपहर अपनी बेटी मीरा की ससुराल लालपुर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था। तभी तेज रफ्तार बुलेरो ने उसे टक्कर मार दिया। वह उछल कर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनो ने उसे उठाकर नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरो ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.