मिर्जापुर, मई 1 -- अहरौरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के खाजगीपुर गांव के पास शुक्रवार की शाम अनियंत्रित बोलेरो बाइक में टक्कर मारते हुए मकान में घुस गई। हादसे में बाइक सवार, मकान मालिक और बोलेरो का चालक जख्मी हो गया। पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। बोलेरो को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। चंदौली जिले के अमाव शहाबगंज निवासी 35 वर्षीय दिलीप गुप्ता बोलेरो चालक है। वह अहरौरा से चकिया की ओर जा रहा था। शाम लगभग पांच बजे जैसे ही अहरौरा के खाजगीपुर गांव के पास पहुंचा। तभी सामने से आ रहे बाइक सवार दादो गांव निवासी 19 वर्षीय सुनील कुमार ने गड्ढे से बचने के लिए बाइक घुमा दी। अनियंत्रित बोलेरो बाइक में टक्कर मारते हुए सड़क किनारे मकान में घुस गई। मकान के बाहर खड़े छोटू बोलेरो की चपेट में आने से जख्मी हो गए। घटना के बाद अफरा...