बस्ती, मई 20 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। जिले के खड्डा थाना क्षेत्र के बंजारी पट्टी स्थित मुख्य पश्चिमी गंडक नहर मार्ग पर बुधवार की सुबह तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार सब्जी विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। यह भी पढ़ें- बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार सब्जी विक्रेता गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफरघायल की स्थिति मौके पर जुटे लोगों ने घायल को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहा भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रविन्द्र नगर धूस रेफर कर दिया गया।हादसे का विवरण महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र के चरगहा ताल टोला निवासी 40 वर्षीय गुड्डू कुशवाहा पुत्र रामकृपाल कुशवाहा बुधवार की सुबह बाइक से खड्डा कस्बे में सब्जी बेचने आए थे। सब्जी बेचकर वह बाइक स...