औरैया, मई 20 -- दिबियापुर, संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के कंचौसी मोड़ पर बुधवार को तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा, भतीजा और पड़ोसी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बोलेरो में तोड़फोड़ कर औरैया-दिबियापुर मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। पीपरपुर गांव निवासी 50 वर्षीय माया देवी अपने बेटे अनिल, भतीजे सत्यम और पड़ोसी विकास के साथ बाइक से कंचौसी मोड़ स्थित एक डॉक्टर के यहां चेकअप कराने जा रही थीं। बाइक अनिल चला रहा था। यह भी पढ़ें- बाइक से तीन महिलाओं को लगा धक्का, एक की हुई मौत बताया गया कि एक ही बाइक पर चार लोग सवार थे। जैसे ही वह कंचौसी मोड़ पहुंचे, तभी तेज रफ्तार बोलेरो, जिस पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा था, ने...