संभल, फरवरी 19 -- मेरठ-बदायूं हाईवे पर बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों रिश्तेदार की अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया जबकि चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने शव पीएम को भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। बदायूं जनपद के जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव समसपुर भूड़ निवासी नरेश पाल (60), उनके भाई सत्यपाल (40) और सिपट्टर सिंह (50) बाइक से खेरिया रूद्र गांव जा रहे थे। जैसे ही वे ऊमरा गांव के लिंक मार्ग से मेरठ-बदायूं हाईवे पर पहुंचे, बबराला की ओर से तेज गति से आ रही बोलेरो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों बाइक से उछलकर सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही डाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.