बांदा, मई 18 -- बांदा। तेज रफ्तार बुलेरो ने बाइक सवार दो लोगो को टक्कर मार कर घायल कर दिया। हादसे के बाद बोलेरो आनियंत्रित हो कर पलट गई। बाइक सवार दोनो घायलो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के परसौली गांव निवासी 47वर्षीय राममिलन पुत्र माता बदल अपने 40वर्षीय साथी राजन पुत्र छेंदीलाल के साथ इलाज करवाने बबेरू आया था। इलाज करवाने के बाद दोनो लोग बाइक से वापस घायल जा रहे थे। तभी उमराहनी गांव के पास सामने से आ रही बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे दोनो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद तेज रफ्तार बुलेरो आनियंत्रित होकर पलट गई। बुलेरो सवार बाल बाल बच गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...