प्रयागराज, जुलाई 1 -- थाना क्षेत्र के बड़नपुर गांव के सामने बाइक में टक्कर मारते हुए बोलेरो पलट गई। बोलेरो में सवार सभी लोग फरार हो गए। बाइक सवार दंपती और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर से गुजर रहे एमएलसी सुरेन्द्र चौधरी ने सभी घायलों को अपनी गाड़ी से फाफामऊ के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें भर्ती किया गया। हादसे की जानकारी थरवई पुलिस को दी। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में ले लिया। बहरिया थाने के अहिराई बंतरिया गांव निवासी 32 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार बुधवार को 30 वर्षीय पत्नी रागिनी, 10 वर्षीय बेटे गगन और सात वर्षीय गौरव के साथ बाइक से जैतवारडीह रिश्तेदारी में जा रहे थे। बड़नपुर गांव के सामने नहर वाली सड़क पर पड़िला की तरफ से तेज रफ्तार आई बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद बोलेरो पलट गई। बोलेरो सवार फरार हो गए। लोगों में चर्चा...