बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, वाहन खाईं में पलटा
लखीमपुरखीरी, मई 10 -- जेबीगंज-पसगवां मार्ग पर ग्राम नेवादा के निकट शनिवार दोपहर तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाईं में पलट गई। शनिवार दोपहर 40 वर्षीय प्रमोद कुमार निवासी पिहानी, जिला हरदोई अपनी बाइक से जंगबहादुरगंज से मोहम्मदी की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह पसगवां कोतवाली क्षेत्र के गांव नेवादा के पास पहुंचे, तभी सामने से तेज गति से आ रही बोलेरो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो अनियंत्रित होकर खाईं में जा पलटी। हादसे में प्रमोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- अनियंत्रित पिकअप से टकराई बाइक सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पसगवां में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.