बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 13 -- रानीगंज कैथौला। लालगंज कोतवाली के कलापुर के पास बाइक से जा रहे दंपती को बोलेरो ने टक्कर मार दी। इससे पति की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल पत्नी को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना बुधवार शाम करीब सात बजे की है। संग्रामगढ़ के अवसान गंज निवासी जमुना प्रसाद मौर्या, पत्नी राजपति के साथ निमंत्रण मे सांगीपुर की तरफ जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को ट्रामा सेंटर भेजा। वहां जमुना प्रसाद को मृत घोषित कर दिया गया। पत्नी का इलाज चल रहा है । यह भी पढ़ें- कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर यह भी पढ़ें- बाइक-बोलेरो टक्कर में अधेड़ की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.