बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की गई जान
गाजीपुर, जून 3 -- सैदपुर (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव स्थित वाराणसी गोरखपुर हाईवे पर बुधवार तड़के सुबह साढ़े चार बजे एक बाइक सवार को वाराणसी की ओर से आ रही बोलेरो कार ने जोरदार टककर मार दी। मौके पर ही युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को सैदपुर सीएचसी भेजकर परिजनों को सूचना दी। इकलौते पुत्र की मृत्यु की सूचना पर परिवार में चित्कार मच गया। मृतक के चाचा की तहरीर पर अज्ञात बोलेरो कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। रामपुर माझा थाना क्षेत्र के देवकली निवासी 28 वर्षीय ऋतिक पाण्डेय उर्फ शानू पुत्र संजय पाण्डेय बुधवार भोर में बाइक से वाराणसी जाने के लिए निकले। वह अभी सैदपुर थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव स्थित वाराणसी गोरखपुर हाईवे पर पहुंचे थे कि वाराणसी की ओर से आ रही एक बोलेरे ने बाइक में जोरदार टककर मार दी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.