बोलेरो की टक्कर से दो सगे भाई घायल
कन्नौज, मई 14 -- छिबरामऊ। पीओपी का कार्य करने के लिए बाइक से सकरावा जा रहे दो सगे भाइयों को तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। क्षेत्र के ग्राम कल्यानपुर निवासी 30 वर्षीय अनुरुद्ध शाक्य और 26 वर्षीय अनुज शाक्य पुत्रगण उमेशचंद्र शाक्य बुधवार को बाइक से सकरावा काम करने जा रहे थे। जब वह सौरिख रोड पर जरारा गांव के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सडक़ पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच में जु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.