मुजफ्फर नगर, अप्रैल 1 -- पुरकाजी। कस्बे के पुराने रोडवेज के निकट बोलेरो पिकअप ने रेहड़ा में टक्कर मार दी। रेहड़ा चालक व एक अन्य युवक गंभीर घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। लखनौती माजरा श्यामपुरा निवासी सलमान पुरकाजी ब्लाक से रेहड़ा लेकर जा रहा था। अस्पताल के निकट इस रेहड़े पर उसने दीपक निवासी मोहल्ला दक्षिणी चमारियान को बैठा लिया। जब युवक रेहड़ा लेकर रोडवेज से आगे पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने टक्कर मार दी। रेहड़े में बैठे सलमान व दीपक गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को पुरकाजी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। उसके बाद गंभीर अवस्था के चलते उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...