मुजफ्फरपुर, मार्च 31 -- गोरौल। मुजफ्फरपुर-हाजीपुर एनएच 22 पर सोमवार की देर शाम गोरौल चौक पर तेज रफ्तार बलेरो ने टोटो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इसमें टोटो पर सवार दो महिलाएं और एक बच्चा बुरी तरह जख्मी हो गए। सभी को लोगों ने सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनको हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जख्मी की पहचान हरशेर गांव निवासी अफरोज अहमद की पत्नी रौशन खातून (45), उसकी बेटी नाज प्रवीण (25) और दो वर्षीय नाती सफफान शामिल हैं। चालक बोलेरो लेकर फरार हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.