आजमगढ़, मार्च 13 -- बूढ़नपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पासीपुर गांव के पास शुक्रवार की दोपहर स्कूल से घर लौट रहीं छात्राओ को बोलेरो टक्कर मारते हुए फरार हो गई। हादसे में एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो छात्राएं घायल हो गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पासीपुर गांव निवासी 12 वर्षीय आरुषि पुत्री हरेंद्र, 11 वर्षीय संजना पुत्री रमेश और लहरपार गांव निवासी 10 वर्षीय रोशनी पुत्री फूलचंद क्षेत्र के पासीपुर स्थित जूनियर हाईस्कूल में पढ़ने गई थीं। शुक्रवार की दोपहर में स्कूल में छुट्टी होने पर सभी एक साथ पैदल घर लौट रही थीं। इस दौरान सामने से आई बोलेरो टक्कर मारते हुए फरार हो गई। जिससे तीनों छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग बीचबचाव के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.