बांदा, अप्रैल 2 -- बांदा। संवाददाता खेत से पैदल घर जा रहे किसान को बेकाबू बोलेरो ने टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। कमासिन कस्बा निवासी 70वर्षीय ठाकुर प्रसाद पत्नी केदार नाथ किसानी करता था। वह बुधवार की रात खेत से पैदल घर जा रहा था। तभी पीछे से आ रही बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। मृतक के भतीजे बीरेद्र कुमार ने बताया कि ठाकुर प्रसाद आविवाहित था। वह तीन भाईयो में बड़ा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.