सोनभद्र, मार्च 1 -- बीजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के बीजपुर-सिरसोती मार्ग पर पुनर्वास प्रथम के पास रविवार की सुबह तेज रफ्तार बोलेरो ने किशोर को धक्का मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक ने भागने के प्रयास में चार गौवंश को रौंद डाला। इस हादसे में एक गाय और एक बैल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गौवंश गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो अत्यधिक गति में थी। पुनर्वास प्रथम के समीप वाहन ने 16 वर्षीय कन्हैया पुत्र अशोक पाल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि किशोर लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे तत्काल रिहंद चिकित्सालय पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र रेफर कर दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.