गोंडा, जून 26 -- बभनजोत, संवाददाता। खोड़ारे थानाक्षेत्र मे बोलेरो की ठोकर से 55 वर्षीय महिला की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद पीड़ित परिजन का रो-रोकर बेहाल हैं। फिलहाल पुलिस केस दर्ज करके जांच और कार्रवाई में जुटी है। खोड़ारे के निपनिया निवासी बेचन पुत्र रामखेलावन ने पुलिस को दिए तहरीर मे बताया कि उसकी पत्नी चन्द्रावती (55) बीते 25 जून की सुबह करीब 7.50 बजे गिन्नीनगर बाजार से वापस घर आ रही थी। इसी दौरान रेडवलिया गांव के करीब अचानक खोड़ारे बाजार से गौरा चौकी की ओर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें पीछे से ठोकर मार दिया और रोड पर घसीटता चला गया। इससे उसके शरीर के विभिन्न हिस्से मे काफी चोटें आईं। सूचना मिलने पर उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सीएचसी बभनजोत पहुंचाया गया जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि...