संभल, फरवरी 27 -- कोतवाली के मुंसिफ रोड पर शुक्रवार शाम अपनी मां व भांजे के साथ दवा लेने जा रहे हैं बाइक सवार अधिवक्ता को बोलेरो ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। अधिवक्ता ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है। मोहल्ला जारई गेट निवासी अधिवक्ता मोहम्मद शाजेब इबाहीम ने बताया कि व अपनी मां व भांजे के साथ शुक्रवार की शाम मुंसिफ रोड स्थित एक चिकित्सक के दवा लेने जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज गति में एक बोलेरो गाडी आई। जिस पर एसडीएम चन्दौसी लिखा हुआ था, टक्कर मारती हुई चली गई। हालांकि उसमें चालक के अलावा कोई मौजूद नहीं था। पीछा करने पर चालक गाली देता हुआ बोलेरो को भगा ले गया। टक्कर लगने से बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। अधिवक्ता का कहना है कि कई और लोगों के बीच चोटें आई हैं और यह घटना सीसीटीवी कमरे में कैद हो गई है। अधिवक्...