बदायूं, मई 6 -- बोलेरो कार की टक्कर से घायल हुई महिला की इलाज के दौरान मुरादाबाद के निजी अस्पताल में मौत हो गई। परिवार की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। इस हादसे में ई रिक्शा चालक समेत चार लोग घायल हुए थे। फैजगंज बेहटा हादसा 24 अप्रैल को फैजगंज बेहटा थाने से करीब 100 मीटर पहले हुआ था। रामपुर जिले के सेफनी थाना क्षेत्र के गांव मझरा इबदन खां निवासी मालवती 52 वर्ष पत्नी विजय सिंह ई-रिक्शा से अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने जा रही थीं। उनके साथ बेटी अंशु 17 वर्ष पोती वर्षा, पोता सौरभ 5 वर्ष और ई-रिक्शा चालक रामशाह भी सवार थे। यह भी पढ़ें- बोलेरो की टक्कर से घायल महिला की मौत इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो कार ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे सभी लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.