सिद्धार्थ, फरवरी 22 -- शोहरतगढ़ ,हिन्दुस्तान संवाद। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के रोमनदेई गांव में शुक्रवार की रात बोलेरो की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के रमवापुर तिवारी गांव निवासी सनी निषाद (18) पुत्र मुकेश निषाद गांव के कैलाश गुप्त के साथ टेंट व लाइट लगाने का कार्य करता था। शुक्रवार की रात गांव के कैलाश गुप्त के साथ दुल्हा रथ सजाने क्षेत्र के रोमनदेई गांव गया था। वह खड़ा होकर बारात देख रहा था कि पीछे से एक बोलेरो ने टक्कर मार दिया और वह गिर गया। इस दौरान बोलेरो का पहिया उसके पेट पर चढ़ गया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां मौजूद लोगों ने उसे शोहरतगढ़ एक निजी अस्पताल ले गए जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.