बोलेरो की चपेट में आकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
जौनपुर, जून 25 -- मारकंडेय मिश्र। जंघई (जौनपुर) मीरगंज थाना क्षेत्र के चौकीखुर्द गांव के पास बुधवार रात करीब नौ बजे सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मीरगंज पुलिस ने एंबुलेंस से उसे सीएचसी मछलीशहर भिजवाया। घायल की पहचान 25 वर्षीय शिवम गौतम पुत्र निवासी ग्राम दयालपुर, थाना दुर्गागंज, जिला भदोही के रूप में हुई है।
दुर्घटना का विवरण जानकारी के अनुसार शिवम बुधवार को मीरगंज थाना क्षेत्र के चौकीखुर्द गांव रिश्तेदारी आया था। रात नौ बजे बाइक से घर दुर्गागंज दयालपुर जाने के लिए निकला। चौकीखुर्द गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में शिवम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मीरगंज पुलिस को दी।
पुलिस और एंबुलेंस की कार्रवाई मौके पर पहुंची पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.