लोहरदगा, फरवरी 16 -- कुडू, प्रतिनिधि। एनएच-75 कुड़ू रांची रोड में कुड़ू जिंगी मोड़ के नजदीक तेज रफ्तार बोलेरो के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल महिला कुडू प्रखंड के हुरहद गांव निवासी मुजफ्फर अंसारी की 45 वर्षीय पत्नी शम्मा परवीन की इलाज के दौरान रांची में मौत हो गई। ज्ञात हो कि रविवार को सड़क पर पैदल चल रही शम्मा परवीन को तेज रफ्तार बेलेरो ने धक्का मार पलट गया था। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी । जिसे कुड़ू अस्पताल से रिम्स रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शम्मा परवीन की आकस्मिक मौत से परिवार के लोगों का जहां रो रोकर बुरा हाल है, वही पूरे गांव के लोग मर्माहत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.