भदोही, मार्च 8 -- चौरी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के वाराणसी-भदोही मार्ग पर वरदहा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास शनिवार की देर शाम बोलेरो की चपेट में आए एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से पीड़ित परिजनों में कोहराम मच गया। सड़क पार करते समय महिला बोलेरो की चपेट में आई थी। बताया जाता है कि उक्त गांव निवासी सागर मौर्य का सड़क के एक तरफ मकान है। दूसरी तरफ चक्की आदि लगाकर गेहूं की पिसाई करते हैं। उनकी 85 वर्षीय मां फूलदेई देर शाम चक्की से घर की तरफ जा रही थीं। इस बीच तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में अकार गंभीर रूप से घायल हो गई। दर्द से तड़प रही वृद्ध महिला को इलाज के लिए परिजन एक निजी अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वृद्ध महिला की मौत से पीड़ित परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन पुलिस को बिना सूचना दिए शव का अंतिम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.