हमीरपुर, मई 22 -- मुस्करा। थानाक्षेत्र में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मुस्करा-खरेला मार्ग पर एक तेज रफ्तार बोलेरो ने सवारियों से भरी तीनपहिया डग्गामार ऑटो को कट मार दिया। इससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार दंपति सहित चार लोग घायल हो गए। क्षेत्र के विभिन्न गांवों के रहने वाले ग्रामीण एक ऑटो में सवार होकर मुस्करा से खरेला की ओर जा रहे थे। ऑटो जैसे ही ऐझी के आगे पहुंचा तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो ने ऑटो को कट मार दिया और मौके से भाग निकली। ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत 108 एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी पहुंचाया गया। घायलों में 47 वर्षीय देवेंद्र, उसकी 40 वर्षीय पत्नी चंद्रप्रभा निवासी गहरौली, 44 वर्षी...