बोलेरो-कार की टक्कर, दोनों वाहनें क्षतिग्रस्त
देवघर, जून 14 -- जसीडीह। जसीडीह थाना क्षेत्र के मानिकपुर अवस्थित जुबली पेट्रोल पंप के समीप बोलेरो और कार के बीच हुई जोरदार टक्कर में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार बोलेरो चालक सड़क किनारे वाहन खड़ा कर चाय पी रहा था। उसी दौरान सामने की ओर से आ रही एक कार अचानक अनियंत्रित हो गई और खड़ी बोलेरो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर जसीडीह थाना के एसआई देवनाथ उरांव पुलिसबलों के साथ घटनास्थल पहुंचे और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर थाना ले गए। यह भी पढ़ें- ट्रेलर और ट्रक में टक्कर, दोनों वाहनों के चालक घायल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.