गोंडा, जुलाई 1 -- गोण्डा, संवाददाता। बेलसर-गोण्डा मार्ग पर बुधवार देरशाम चांदपुर के पास नहर पुलिया के निकट मवेशी को बचाने के प्रयास में बारात लेकर जा रही बोलेरो और सामने से आ रही स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को वाहनों से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क पर अचानक मवेशी आ जाने से बोलेरो चालक ने वाहन को बचाने का प्रयास किया, इसी दौरान सामने से आ रही स्कॉर्पियो से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान ...