चाईबासा, मार्च 22 -- चाईबासा, संवाददाता। शुक्रवार की शाम झींकपानी क्रशर के पास एक भारी वाहन और बोलेरो के बीच हुई टक्कर में एक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घटना झींकपानी स्थित क्रेशर के पास की है। घटना में बोलेरो में सवार चारों लोगों को चोट आई है। इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल था। सभी को स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस के द्वारा सदर अस्पताल भेजवाया। इलाज के दौरान एक 26 वर्षीय युवक करण छुवा की मौत हो गई। वह झींकपानी प्रखंड के मौउटाबासा रहने वाला था। घटना में घायल अन्य तीन लोगों को हल्की चोट आई थी, जिनका प्राथमिक उपचार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.