पीलीभीत, मार्च 2 -- पूरनपुर। मैगलगंज हाइवे पर हुए हादसों के मामले में पुलिस ने चालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घुंघचाई के रहने वाले कपूर सिंह पुत्र ध्यान सिंह छह फरवरी को बाइक से पूरनपुर जा रहे थे। गजरौला जप्ती के पास बोलेरो गाड़ी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे कपूर सिंह घायल हो गए। पुलिस ने बोलेरो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दूसरा मामला थाना घुंघचाई क्षेत्र का है। जनपद शाहजहांपुर के थाना बंडा के गांव कंधरपुर के रहने वाले मेहर सिंह पुत्र करनैल सिहं ने बताया उनका बेटा बल्देव सिंह 15 फरवरी को अमरिया जा रहा था। बल्देव सिंह की बाइक में पिकअप ने टक्कर मार दी थी। हादसे में बल्देव सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.