फिरोजाबाद, मार्च 6 -- जसराना थाना क्षेत्र के एटा-शिकोहाबाद मार्ग पर सिरोला के पास सड़क दुर्घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना उस समय हुई जब बोलेरो और स्विफ्ट डिजायर कार के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे के बाद स्विफ्ट डिजायर कार सवार की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने अवरोधक रखकर मार्ग को जाम कर दिया। बोलेरो सवार 24 वर्षीय उमेश कुमार पुत्र डम्बर सिंह एटा के थाना रिजोर क्षेत्र के गांव कुंवरपुर का निवासी था। उमेश अपने बोलेरो से जसराना की ओर जा रहा था जबकि स्विफ्ट डिजायर कार एटा की ओर से आ रही थी। सिरोला गांव के निकट दोनों वाहनों में टक्कर हो गई, जिसके बाद बोलेरो पलट गई और उमेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.