मुरादाबाद, अप्रैल 1 -- ग्वालखेड़ा सिरसी रोड पर राधा स्वामी सत्संग भवन के पास बुधवार देर शाम गंभीर हादसा हो गया। इस हादसे में बोलेरो और ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। घायलों को मौके पर जमा भीड़ ने बारी-बारी करके ऑटो से बाहर निकाला। जिसमें एक युवक की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। जहां पुलिस भी मौके पर पहुंची, पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया जबकि घायलों का सीएचसी पर इलाज हुआ। जिसमें पांच लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। बुधवार देर शाम बिलारी दिशा की ओर से एक ऑटो संभल की ओर जा रहा था, वहीं संभल दिशा की ओर से एक बोलेरो आ रही थी। दोनों गाड़ियों की देर शाम आमन...