बोलेरो ऑटो की टक्कर, चालक घायल
गाजीपुर, मई 28 -- मरदह। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन मार्ग पर मरदह थाना के हैदरगंज फोरलेन मार्ग के कट के पास से ऑटो में तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी तेज थी ऑटो सड़क के दूसरे लेन क्रॉस कर खाई में जाकर पलट गयी। हादसे में मऊ से ऑटो लेकर अकेले अपने घर चौथी जा रहे चालक महेन्द्र यादव निवासी चौथी थाना दुल्लहपुर गम्भीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मऊ स्थित चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद बोलेरो चालक मऊ की तरफ फरार हो गया। हादसे के बाद ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.