हाजीपुर, अप्रैल 20 -- वैशाली,सं.सू.। थाना क्षेत्र के जंगली मठ के समीप लालगंज अंबारा मुख्य सड़क पर बोलेरो एवं बाइक की सीधी टक्कर में बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार मदरना गांव निवासी बाइक सवार उदय कुमार अपने संबंधी दुमदुमा गांव निवासी मोहन सिंह के यहां जा रहा था। इसी बीच विपरीत दिशा से आ रहे तेज बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार गिर गया और बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद बोलेरो चालक गाड़ी छोड कर फरार हो गया। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों द्वारा घायल को इलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...