रामपुर, नवम्बर 28 -- राज्यसभा सांसद रहे अमर सिंह के परिवार पर हमारे अमर्यादित टिप्पणी के मामले में शुक्रवार को आजम खान को कोर्ट में पेश होना था। आजम खां फिलहाल रामपुर जेल में बंद हैं। आजम को कोर्ट ले जाने के लिए कैदी वाहन को जेल के बाहर खड़ा कर दिया गया था। जैसे ही आजम की नजर कैदी वाहन पर पड़ी तो उन्होंने उस पर बैठने से साफ मना कर दिया और फिर से वापस जेल के अंदर चले गए। उन्होंने कहा कि वह राजनीतिक कैदी हैं और इस वाहन में नहीं जाएंगे। उन्होंने अपने लिए बोलेरो जैसे छोटे वाहन की मांग की। वैन में बैठने से मना करते ही वह वापस जेल के अंदर लौट गए। उनकी जिद के बाद पुलिस और जेल अधिकारी उन्हें मनाने में जुटे रहे। जेल प्रशासन ने अब उनके लिए छोटा वाहन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की।अमर सिंह के परिवार पर टिप्पणी मामले में आजम बरी राज्यसभा सांसद रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.