बोलेनो कार से 18.854 किलोग्राम चांदी बरामद
गिरडीह, मई 25 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। नगर पुलिस ने रविवार को एक बोलेनो कार से 18.854 किलोग्राम चांदी बरामद की है। दरअसल, नगर पुलिस ने एक हजारीबाग जिले के नंबर की कार से चांदी तस्कर द्वारा व्यापक पैमाने पर अवैध रुप से चोरी की चांदी लेकर गिरिडीह से बाहर ले जाने की गुप्त सूचना मिली थी। इसी सूचना पर नगर पुलिस द्वारा की गयी कार्रवाई में एक कार से चांदी बरामद की गई है। नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले में तफ्तीश की जा रही है। दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। कैसे पकड़ी गई कार: बताया जाता है कि नगर थाना के सअनि प्रमोद प्रसाद दिवा गश्ती एवं वाहन चेकिंग ड्यूटी में निकले थे। इसी क्रम में उन्हें चोरी की चांदी को लेकर गुप्त सूचना मिली। इस सूचना से उन्होंने वरीय पदाधिकारी को अवगत कराया और फि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.