बोलें डीसी: गंगा घाटों का होगा सौंदर्यीकरण , पार्क के दिन बहुरेंगे
साहिबगंज, मई 12 -- साहिबगंज। डीसी दीपक कुमार दूबे ने कहा है कि जिले के चतुर्दिक विकास के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। पहले से चल रही योजनाओं को पूरा करना तत्काल उनकी प्राथमिकता है। वैसे स्वास्थ्य,शिक्षा जैसी बुनियादी जरूरतें उनकी प्राथमिकता सूची में सबसे ऊपर है।
गंगा घाटों का सौंदर्यीकरण डीसी ने सोमवार को यहां समाहरणालय कक्ष में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि शहर से सटे प्रमुख गंगा घाटों का सौंदर्यीकरण होगा। इसी क्रम में गंगा घाट पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने, बैरिकेडिंग, चेन लगाने व अतिरिक्त हाई मास्ट लाइट की सुविधाओं के विकास पर विचार किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रख गंगा घाटों पर सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक चेतावनी के साथ साइनेज बोर्ड लगाए जाएंगे। इससे दुर्घटनाओं की रोकथाम के साथ पर्यटन को भी बढ़ावा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.