बुलंदशहर, सितम्बर 20 -- जिले में वृद्धावस्था पेंशन पाने वाले करीब 2400 से अधिक बुजुर्गों की केवाईसी न होने से पेंशन अटक गई है। बैंक शाखाओं में सर्वर की तकनीकी समस्या के चलते केवाईसी (नो योर कस्टमर) प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है, जिससे वृद्धावस्था पेंशनधारकों को अपनी पेंशन मिलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर की कई बैंक शाखाओं के बाहर रोजाना सुबह से ही पेंशनधारकों की लंबी कतारें देखी जा सकती हैं। महिलाएं और बुजुर्ग अपनी पेंशन के लिए बैंक पहुंच रहे हैं, लेकिन सर्वर डाउन होने के कारण उन्हें बार-बार निराश लौटना पड़ रहा है। बुजुर्गों की मांग है कि जिम्मेदारों को इस बारे में गंभीरता से विचार करना चाहिए ताकि बुजुर्गों को राहत मिल सके। देश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत लाभार्थियों के खाते में हर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.