बोली डिंपल, जो राम के नहीं हुए वो जनता के कैसे होंगे?
मैनपुरी, जून 27 -- पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने आयी सांसद डिंपल यादव ने कहा कि कार्यकर्ता 2027 में सपा की सरकार बनाने का लक्ष्य निर्धारित कर लें। लोगों को बताएं कि जो भगवान राम के नहीं हुए वे जनता के कैसे होंगे? ये लोग वे लोग हैं जो आरक्षण को खत्म करना चाहते हैं। बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर के संविधान को तहस-नहस करना चाहते हैं। राम के नाम पर सत्ता में आने वाले लोग चंदा चोरी कर रहे हैं। ये लोग नहीं चाहते कि पीडीए के बच्चे पढ़कर सवाल पूछे, इसीलिए पूरे उत्तर प्रदेश में 25 हजार स्कूल बंद करवा दिए गए। सांसद डिंपल यादव ने कहा कि लखनऊ में कोचिंग सेंटर की बड़ी घटना हुई है। इसलिए ये लोग संवेदना व्यक्त करने तक का काम नहीं करते। राम मंदिर के चंदा चोरी के मामले में बड़े लोगों को बचा दिया गया और छोटे लोगों को दिखावे के लिए जेल भेज दिया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.