बलरामपुर, फरवरी 12 -- बलरामपुर संवाददाता। तुलसीपुर स्थित स्टार वर्ड्स पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव एवं मेधावी सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने रंगारंग एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही आईसीएसई बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट 2025 के टॉप-टेन मेधावियों को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि एसडीएम राकेश कुमार जयंत रहे। विशिष्ट अतिथियों में आरएस प्रसाद, प्रवीण सिंह विकी, धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, अदनान फिरोज व आशीष कुमार सिंह शामिल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से हुआ। प्रबंध निदेशक शिवम सिंह, प्रबंधक विनोद सिंह कलहंस एवं प्रधानाचार्या प्रभा सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रमों की शुरुआत गणेश व सरस्वती वंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.