मुरादाबाद, जुलाई 3 -- थाना क्षेत्र के गांव शिमलाठेर में पत्नी की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी पति ने पुलिस पूछताछ में हत्या की बात क़बूलते हुए बताया कि पत्नी के अवैध संबंधों और आए दिन होने वाले विवाद से परेशान होकर उसने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने बताया कि उसने कई बार पत्नी को समझाने के साथ उसके मायके पक्ष को भी इसकी जानकारी दी थी लेकिन सुधार नही हुआ। घटना वाली रात बच्चों के सो जाने के बाद उसने कपड़े के नाड़े से पत्नी का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और बाद में जंगल में जाकर छिप गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त नाड़ा बरामद कर लिया। शुक्रवार को आरोपी पति को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...