बोलानी लौह अयस्क खदान में नए श्रमिक संगठन का गठन
चाईबासा, सितम्बर 27 -- गुवा । सेल की बोलानी लौह अयस्क खदान में श्रमिकों की समस्याओं और सुविधाओं को लेकर असंतोष के बीच ओडिशा मजदूर संघर्ष संघ की बोलानी इकाई का गठन किया गया। 26 सितंबर को आयोजित आमसभा में संगठन गठन की घोषणा की गई। संगठन के अनुसार, शुरुआती चरण में 236 ठेका श्रमिकों और 45 नियमित कर्मचारियों ने सदस्यता ग्रहण की।श्रमिकों ने कथित शोषण, दुर्व्यवहार और सुविधाओं में कटौती सहित विभिन्न समस्याएं संगठन के समक्ष रखीं। झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने श्रमिकों की समस्याओं को देखते हुए संगठन के विस्तार का निर्णय लिया। संगठन संचालन के लिए जल्द समिति गठित कर इसकी जानकारी खदान प्रबंधन को देने की बात कही गई।संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी राजेंद्र सिंधिया, सुनील कुमार पासवान और इंतखाब आलम को दी गई। मौके पर विभिन्न ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.