चाईबासा, अगस्त 4 -- गुवा। बोलानी थाना क्षेत्र के टाउनशिप मुख्य बाजार के समीप सोमवार सुबह एक घर में युवती का शव फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।मृतका की पहचान तानिया ठाकुर के रूप में हुई है। वह बड़बिल कॉलेज की छात्रा थी और पढ़ाई के साथ बड़बिल की एक निजी कंपनी में पार्ट-टाइम कार्य भी करती थी। परिजनों के अनुसार, रविवार रात वह अपने कमरे में पढ़ाई करने गई थी। देर रात जब परिवार के लोग कमरे में पहुंचे तो वह फंदे से लटकी मिली। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।बोलानी थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मौत के कारणों को लेकर कोई...