सिमडेगा, मार्च 21 -- बोलबा (सिमडेगा), प्रतिनिधि। बोलबा पुलिस ने थाना क्षेत्र के पीड़ियापोश नवाटोली जंगल से शनिवार को भारी संख्या में प्रतिबंधित मवेशियों को जब्त किया है। इस कार्रवाई में करीब डेढ़ दर्जन तस्करों को भी हिरासत में लिया है। हालांकि मामले को लेकर पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस कुछ भी बताने से इंकार कर रही है। सूत्रों के अनुसार जब्त मवेशियों की संख्या दो सौ से भी अधिक है। बताया जा रहा है कि इन मवेशियों को उड़ीसा के सीकाजोर क्षेत्र से अम्बापानी की ओर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर बोलबा थाना प्रभारी देवीदास मुर्मू के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। मौके से कुल 16 तस्करों को भी हिरासत में लिए जाने की सूचना है। हालांकि पुलिस द्वारा अभी तक इस संबंध में क...