बोलबम और हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे शिवालय
जमुई, अगस्त 11 -- झाझा, निज संवाददाता पवित्र-पावन सावन की दूसरी सोमवारी को भी शहर से लेकर ग्रामीण हलकों तक के तमाम शिवालय बोलबंम और हर हर महादेव के जयकारों से गूंजते दिखे। देवाधिदेव भोले भंडारी के दर्शन,पूजन को भोले भक्तों का तांता अहले सुबह से ही लग गया था। शिव बाजार स्थित पौराणिक शिव मंदिर,नदी किनारे के गणेशी मंदिर,पुरानी बाजार के जोड़ा मंदिर से लेकर ओघड़दानी के हालिया सालों में बने मंदिरों तक भोले भक्तों की भारी भीड़ से बमबम करते दिखे। इनमें बस स्टैंड के करीब बने शिवालय के अलावा थाना के सामने देव वाटिका के परिसर में बोहरा परिवार के सौजन्य से निर्मित मंदिर शामिल थे। यह भी पढ़ें- Jamui News: सावन के दूसरी सोमवारी पर शिव मंदिरों में उमड़ी श्रद्धांलुओं की भीड़ इसके अलावा पीपराडीह,स्टेशन चौक,न्यू कॉलोनी,चरघरा,सोहजाना आदि तमाम शहरी क्षेत्र के शिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.