नई दिल्ली, जून 2 -- भारत ने पाकिस्तान को एक बार फिर करारा जवाब दिया है। यह जवाब पाकिस्तान और यूरोपीय संघ के संयुक्त वक्तव्य में जम्मू कश्मीर और लद्दाख को लेकर की गई टिप्पणी पर दिया गया है। भारत ने कड़ा रुख अपनाते हुए इसे इसे गैर-जरूरी कर दिया। साथ ही सिरे से खारिज कर दिया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में इस संबंध में पूछे गये सवाल का जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने कहाकि केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न अंग हैं । यह भारत का आंतरिक मामला है और जिसका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है उसे इस तरह की टिप्पणी से बचना चाहिए। क्या है पूरा मामलारिपोर्टों के अनुसार पाकिस्तान और यूरोपीय संघ के बीच सोमवार को इस्लामाबाद में हुई बातचीत के बाद संयुक्त वक्तव्य जारी किया। इस वक्तव...