जहानाबाद, फरवरी 25 -- हुलासगंज, निज संवाददाता हुलासगंज थाना क्षेत्र के बोलकपुर गांव में मंगलवार की रात गरीब किसान सौदागर यादव के गोशाला से एक भैंस और एक गाय की चोरी हो गयी। घटना की जानकारी ग्रामीणों को सुबह में तब मिली जब किसान सुबह गोशाला में अपने पशुओं को खाना पीना देने पहुंचा। घटना की सूचना हुलासगंज पुलिस को दी गई है। ग्रामीणों ने बताया कि चोरों द्वारा इस घटना में वाहन का प्रयोग किया गया है। वाहन में लादकर आसानी से ले भागने में कामयाब हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.