बोर्रागढ़ में सह चालक ने फांसी लगाकर दी जान
धनबाद, मई 23 -- झरिया, प्रतिनिधि। बोर्रागढ़ ओपी क्षेत्र के कालीगढ़ बस्ती निवासी मुन्नीलाल महतो (38) ने शुक्रवार अहले सुबह छठ घाट पुल के नीचे रस्सी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर बोर्रागढ़ ओपी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक निजी बस में सह चालक था। मुन्नीलाल महतो की शादी 2011 में शीला देवी से हुई थी। उनके दो पुत्र हैं, एक 12 वर्ष और एक 10 वर्ष का। वह तीन भाई के साथ कालीगढ़ बस्ती में रहता था। परिजनों के अनुसार पति-पत्नी में कुछ समय से तनाव चल रहा था। यह भी पढ़ें- महीनों से फरार हत्यारोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल मृतक ने 20 मई 2026 को बोर्रागढ़ ओपी में पत्नी शीला देवी के गुमशुदगी का आवेदन दिया था। शीला देवी निजी संस्थान में काम करती है और गोविंदपुर मायके में रह रही है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.